BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: क्षतिग्रस्त हुए सड़क-पुल पुलियांओं की मरम्मत के लिए तत्काल की जाए आवश्यक कार्यवाही- कलेक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

सिवनी: क्षतिग्रस्त हुए सड़क-पुल पुलियांओं की मरम्मत के लिए तत्काल की जाए आवश्यक कार्यवाही- कलेक्टर


रेवांचल टाइम्स सिवनी:- निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों से जिले में विगत दिवस में हुई अतिवृष्टि से हुई नुकसानी की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से उनके विभाग अंतर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त एवं नष्ट हुई सड़कों एवं पुल-पुलियांओं की जानकारी प्राप्त कर उनकी तत्काल मरम्मत की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों एवं ठेकेदार द्वारा दी गई गारंटी अवधि में क्षतिग्रस्त हुए सड़क व पुल-पुलियांओं की मरम्मत संबंधित कार्य ठेकेदारों से अन्य मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने सभी मार्गों में परिवहन सुविधा हेतु तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।
 कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को डूब प्रभावित ग्रामों के हैण्डपंप एवं नलकुपों की सफाई की सफाई करने तथा क्षतिग्रस्त हुई पाईप लाईन इत्यादि की मरम्मत कार्यवाही शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया साथ ही कार्यपालन जल संसाधन विभाग को नहरों आदि की मरम्मत के निर्देश दिए गए।
क्षतिग्रस्त हुए भीमगढ़ एवं सुनवारा पुलों की संभागस्तरीय दल द्वारा की जाएगी जाँच
कलेक्टएर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा क्षतिग्रस्त हुए भीमगढ़ तथा सुनवारा पुलों की गुणवत्ता की जाँच कार्यवाही हेतु संभागायुक्त जबलपुर को पत्र प्रेषित किया गया है ।
क्रमश: ब्रिज विभाग एवं प्रधानमंत्री संड़क विभाग द्वारा बनाऐ गए इन पुलों की संभागास्तरीय टीम द्वारा जाँच की जाएगी।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment