BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

 
 रेवांचल टाइम्स सिवनी  - सिवनी विधानसभा के अंतर्गत गत दिवस भारी बारिश व आंधी तूफान" से हुई किसानों की फसल के नुकसान का सिवनी भाजपा विधायक  दिनेश राय  मुनमुन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी, एसडीएम महोदय, तहसीलदार महोदय सहित आज दिं.31/08/20 को संयुक्त निरीक्षण हेतु ग्राम गोपालगंज, बम्हनी, नंदोरा, लखनवाड़ा, कारीरात, मात्रधाम, फुलारा, कोहका, जमुनिया, जैतपुर, किशनपुर, मड़वा, ढाना, हथनापुर, हिनोतिया, जाम, कन्हरगांव, मुंगवानी आदि आसपास के ग्रामो में पहुँचे । श्री राय ने कृषकगणों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
श्री राय ने मौके स्थल में उपस्थित अधिकारी एवं  जिला कलेक्टर महोदय से चर्चा कर अवगत कराते हुए कहा कि इन ग्रामो में ओर आसपास के प्रभावित सभी ग्रामो का जल्द से जल्द निरीक्षण कर सर्वे कराया जाए जिससे  कृषकगणों को समय पर उचित  मुआवजा मिल सके।
इस दौरान विधायक श्री राय के साथ भाजपा मुंगवानी मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश सनोडिया जी, सिवनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री नितेंद्र गुड्डू बघेल जी, श्री बिट्ठल पटेल जी,जनपद सदस्य राजेश सक्सेना विधायक प्रतिनिधि श्री राज भगवत पटेल जी, सुरेन्द्र शेरू माल्या जी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment