रेवांचल टाइम्स सतना - विगत 3-4 माह से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अपने ससुराल पन्ना जिला से बिना बताए गुजरात तक पहुंच गई थी जहां पर वन स्टाफ सेंटर बडौदा (गुजरात) स्टाफ द्वारा अपने क्षेत्र में मिलने से उससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सही तरीके से बता नहीं पा रही थी। जैसे तैसे परस्मनिया बताने पर वहा के वन स्टाफ सेंटर(सखी) गुजरात द्वारा चौकी प्रभारी परस्मनिया मुकेश डोंगरे को फोन द्वारा बताने पर तत्काल ही चौकी प्रभारी के द्वारा अपने क्षेत्र में उस नाम की महिला के घरवालों का पता लगवाकर गुजरात में बात करवाई गई तो महिला के मा बाप द्वारा अपनी बेटी को पहचान लिया गया। फिर चौकी प्रभारी के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों एस पी सतना श्री रियाज इकबाल अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं थाना प्रभारी उचेहरा श्री के के शर्मा से संपर्क स्थापित कर सतना में संचालित वन स्टाफ सेंटर (सखी) को अवगत करवाकर गुजरात के बडौदा से उक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को गुजरात से सतना बुलवाया दिनांक 22/08/2020 को परस्मनिया चौकी में उसकी मां को सुपुर्द करवाया गया
Saturday, August 22, 2020
Home
satna
Top
सतना: चौकी प्रभारी परस्मनिया और वन स्टॉप सेंटर सतना के सहयोग से गुजरात में मिली महिला को सकुशल परस्मनिया लाया गया
सतना: चौकी प्रभारी परस्मनिया और वन स्टॉप सेंटर सतना के सहयोग से गुजरात में मिली महिला को सकुशल परस्मनिया लाया गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment