BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घरो में ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित करे,सार्वजनिक आयोजन न करे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 22, 2020

घरो में ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित करे,सार्वजनिक आयोजन न करे

रेवांचल टाइम्स मण्डला - कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि गणेश उत्सव पर सार्वजनिक स्थलों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना न करें अपने-अपने घरों में ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करें।

 कलेक्टर मण्डला ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि लोगों को भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचना होगा। कलेक्टर ने कहा कि जिलेवासी अपने-अपने घरों में ही ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करें। गणेश उत्सव एव अन्य त्यौहारों में न किसी के घर जाएं न किसी को बुलाएं। अन्य जिलों से मेहमानों को भी न बुलाएं। गणेश उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार के कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित न करें तथा भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं। कलेक्टर ने कहा कि जिले में धारा 144 के तहत अनेक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं जिनका अक्षरशः पालन करना आवश्यक है। किसी भी स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति एकत्र न हो, अनावश्यक घर से न निकलें तथा घर से बाहर निकलते समय मॉस्क या फेसकवर अनिवार्य रूप से लगाएं।

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अपील

 गणेश प्रतिमाओं में प्रयुक्त प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंगों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए कलेक्टर मण्डला ने जनसामान्य से ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंग पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। अतः ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनें। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी अपने-अपने घरों में ही करें। साथ ही डोलग्यारस एवं विसर्जन के संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।


जिस भगोड़े बाबा नित्यानंद को तलाश रही पुलिस, उसने लांच किया 'रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा'

No comments:

Post a Comment