रेवांचल टाइम्स -- दिनांक 23/08/2020 को चौकी प्रभारी मुकेश डोंगरे एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम महाराजपुर में भ्रमण के दौरान जंगल तरफ धुआं दिखाई दिया जहां पास जाकर देखा गया तो दो बड़े बड़े ड्रम में देशी शराब की भट्ठी चढ़ी हुई थी व देशी शराब निकाला जा रहा था लेकिन पुलिस को देखकर वहां से लोग भाग गए लेकिन चौकी प्रभारी परस्मनिया और स्टाफ के द्वारा मौके पर ही दोनों भट्टियों को नष्ट कर महुआ लहान को नष्ट किया गया। ज्ञात हो कि चौकी प्रभारी परस्मनिया के द्वारा लगातार ही अवैध शराब बनाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है जिससे क्षेत्र में लोगों से सराहना भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें


No comments:
Post a Comment