रेवांचल टाइम्स नैनपुर - मौत बिजली के नंगे तार के रूप में नगर में घूम रही है, वही लगातार रोजाना बिजली कटौती शहर में जा रही है ओर पूछने पर पर केवल मेंटेनेंस की बात ही कि जाति है और वही विभाग की लापरवाही के चलते नगर में चकोर पुल के दोनों तरफ झुक कर झूल रहे बिजली के तार जो मौत को दावत दी रहे है के विषय मे विभाग को आमजनों संस्थाओं के द्वारा ने भी बताया था और मांग की थी पर विभाग के द्वारा आज तक ध्यान नही दिया गया और आज अचानक घटना घट गई वार्ड नं 15 में निवासी आयुष पिता शिव ठाकुर 12 वर्ष का अबोध बालक खतरनाक लाइन के सम्पर्क में आ गया और झुलस गया ये तो गनीमत रही की बच्चा बच गया नही तो विभाग की लापरवाही के चलते मौके पर बच्चा दम तोड़ देता इस के पूर्व भी एक ठेकेदार इसी लाइन पर करंट की जद में आ चुका है और मरते मरते बचा था पर विडम्बना है जिम्मेदार पदाधिकारी अपना कार्यकाल मे समय व्यतीत करते नजर आ रहे है ओर शहर के निठल्ले जन प्रतिनिधियो के चलते नगर की हालत बेहद बेहाल है सड़क का मुद्दा हो या होस्पिटल का या आवारा जानवरो का,अन्य मूल भूत सुविधा प्राथमिकता के साथ मैदान से नदारत है वही घायल बच्चे का इलाज हॉस्पिटल नैनपुर में चल रहा है जो खतरे से बाहर है घटना की सूचना एम पी ई बी को दे दी गई है वही एम पी बी ऐ ई श्री साहू ने बताया की समनापुर से लेकर केवलारी तक गई 33 के वी लाइन की जवाबदेही पूर्णतः केवलारी वालो की है हमारी नही
यह भी पढ़ें
Sunday, August 23, 2020
झूलते बिजली के तार दे रहे मौत को दावत बाल बाल बचा बालक
Tags
# mandla
# nainpur
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment