रेवांचल टाइम्स 2 अगस्त 2020 डिंडोरी जिले के गांव में कोरोना के मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है और अब फिर से एक बार जिले में 17 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए कल ही 10 में कोरोना मरीज जिले में पाए गए जो कि ग्रामीण क्षेत्रों के हैं गांव में प्रतिबंधों के बाद चल रहे कामकाज और लॉक डाउन का भी पालन ना होने से खतरा बढ़ता जा रहा है कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा बार-बार लॉक डाउन के आदेश जारी किए जा रहे हैं फिर भी प्रशासन के आदेशों की गांव में धज्जियां उड़ाई जा रही है मुख्यालय के करीब ग्राम गीधा में नर्मदा पहुच मार्ग में लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जा रहे कार्य को किसी मंगलानी ठेकेदार जो कि बुढार के हैं लॉक डाउन के होने पर कार्य जारी है जहां ना तो सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है ना ही कुछ और जिला प्रशासन को ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना आवश्यक है
इनका कहना है:- ठेकेदार के मुंसी लाला का कहना है आज थोड़ा सा काम रह गया था उसकव ही करवाया जा रहा है कल रक्षाबंधन है तो 5 दिन काम बंद हो जायंगे
डिंडोरी से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment