रेवांचल टाइम्स सिवनी-कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं । जिसमें आमजनों को मास्क के अनिवार्यत: उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है । जिले में इस अभियान में सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, शासकीय एवं निजी कार्यालयों, संस्थानों में मास्क का उपयोग नहीं कर रहे व्यक्तियों को समझाईश देने के साथ ही तत्काल मास्क भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि मास्क का अनिवार्यत: उपयोग करें तथा मानक सामाजिक दूरी बनाए रखें । शासन प्रशासन द्वारा दिए गए समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का पालन कर कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम में यथा योग्य सहयोग प्रदान करें।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment