BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आख़िर किसकी शह में किसकी बिकेगी अबैध शराब धार्मिक नगरी महिष्मति में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 4, 2020

आख़िर किसकी शह में किसकी बिकेगी अबैध शराब धार्मिक नगरी महिष्मति में

                                       
 रेवांचल टाइम्स - इस समय शराब ठेकेदारों के बीच अपनी- अपनी शराब बेचने को लेकर तनातनी मची हुई है!

मंडला नगर और उपनगर को पवित्र नगरी घोषित किया जा चुका है पवित्र नगरी होने के कारण मंडला नगर व उपनगर में शराब बिक्री पर पूर्णता; प्रतिबंध है और यही वजह है कि मंडला नगर और उपनगर महाराजपुर में संचालित लगभग 6 दुकाने सरकार द्वारा बंद कर दी गई है, वही दुकाने बन्द होने के वाबजूद भी नगर और उपनगर में देशी विदेशी शराब की अधिक मांग है जिसे आसपास की दुकानों के माध्यम से नगर औऱ उपनगर में जगह जगह अबैध दुकाने खुलवा दी है। वही आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की मिलीभगत के चलते खुलेआम होटलों एवं ढाबा, रेस्टोरेंट, किराना दुकान अण्डे की दुकानों मैं  शराब परोसी जा रही है यहां तक की शराब के शौकीनों को घर पहुंच सेवाएं भी दी जा रही है प्रदेश सरकार के द्वारा मंडला के नगर व उपनगर में एक भी शराब दुकान ना होने का फायदा शराब ठेकेदारों के द्वारा भरपूर उठाया जा रहा है वही जिले की संचालित दुकाने हृदय नगर, अंजनिया, बिछिया, मोहगांव, नारायणगंज, एवं  बम्हनी की शराब महाराजपुर मंडला में पहुँचाई जा रही है वही जिले शराब ठेकेदारों ने एक कंपनी बनाई है जिसका नाम सिंडिकेट है और बम्हनी की दुकान किसी और ठेकेदार ने ली है वही सिंडीकेट में जिले के सभी ठेकेदार शामिल बम्हनी दुकान को छोड़कर बम्हनी ठेकेदार को बार बार सिंडिकेट में शामिल का न्योता दिया जा रहा है पर बम्हनी ठेकेदार सिंडिकेट में शामिल नही होने से आज इन दोनों ठेकेदार के बीच ज़ोर दार कंपटीशन चल रहा है जहाँ दोनों ग्रुप एक दूसरे की शराब पकड़वाने की फिराक में 24 घण्टे अपने लठैतों के साथ डटे हुए है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शराब पवित्र नगरी मंडला नगर और उपनगर में बिकेगी, संबंधित विभाग किसको देगा संरक्षण यह विचारणीय विषय बना हुआ है जहाँ आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते दोनों गुटों के बीच तनातनी की स्थिति निर्मित हो रही है और संभावनाएं ऐसी बन रही है कि इस तनातनी में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है वही सूत्रों की माने तो शराब कारोबारियों के द्वारा खुद ही होटल ढाबा एवं किराना दुकानों अण्डे की उन स्थानों पर जहां शराब की अबैध  बिक्री की जाती है। आबकारी विभाग द्वारा कभी कभार दबिश देकर चेकिंग कर अपनी फार्मेलिटी निभा रहे हैं की किसकी शराब बिक रही है ऐसे में विवाद और तनातनी की स्थिति बन रही है वही जिला प्रशासन को किसी एक पक्ष को संरक्षण ना देकर नगर व उपनगर में बिक रही अबैध देशी विदेशी शराब पर पूर्णता; प्रतिबंध लगा देना चाहिए जिससे शिवराज सरकार के द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन हो सकें।
                    इनका कहना है
       में अभी कुछ पहले ही थाने में ज्याइनिग किया है मुझे नही है पता कि उपनगर महाराजपुर में किन किन जगहों पर शराब की अबैध बिक्री की जाती है मेरे द्वारा महराजपुर के पौड़ी में संचालित ढाबों में जो शराब बिक रही थी उसे बंद कर दिया है और मेरे रहते किसी की भी शराब किसी भी जगह में नही बिकेगी।
                                     आर एस ठाकुर
                       थाना प्रभारी महाराजपुर
              वही जब रेवांचल टाइम्स के संवाददाता ने आबकारी अधिकारी श्रीमति इंदु तिवारी से पवित्र  महिष्मति नगरी मंडला नगर और उपनगर महाराजपुर में अबैध धड़ल्ले बिक रही अबैध शराब को लेकर संपर्क किया तो मेडम ने फ़ोन नही उठाया न ही उनसे सम्पर्क हो पाया है।




कोरोना को लेकर बड़ा खुलासा, सेहत ही नहीं सेक्स लाइफ भी बिगाड़ देगा वायरस !

No comments:

Post a Comment