BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय क्षेत्र बरघाट में वाहन द्वारा चलित कुंड में श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

नगरीय क्षेत्र बरघाट में वाहन द्वारा चलित कुंड में श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ


रेवांचल टाइम्स बरघाट:- बरघाट के प्रत्‍येक वार्ड में घरोंं घर जाकर श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को ‍विसर्जन हेतु संग्रहित करेंगे।
जिला प्रशासन की पहल पर नगरीय क्षेत्र बरघाट में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु एवं नदी, नालों एवं तालाबों में श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं करने की अपील पर बरघाट के नागरिकों/श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में विराजमान श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर परिषद बरघाट द्वारा तैयार किये गए 02 चलित कुंड किया जा रहा है।
बरघाट नगरीय क्षेत्र में चलित कुंड को नगर के सभी वार्डों में डोर टू डोर ले जाया जाएगा जिसमें सभी श्रद्धालु नागरिकों से अपील है कि श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन नदी, नालों एवं तालाबों में न कर चलित कुण्ड में करें।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment