BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बालाघाट-सिवनी एवं सिवनी बोनकट्टा मार्ग बदहाल मरम्मत हेतु सांसद डॉ. बिसेन ने एम.पी.आर.डी.सी. को लिखा पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

बालाघाट-सिवनी एवं सिवनी बोनकट्टा मार्ग बदहाल मरम्मत हेतु सांसद डॉ. बिसेन ने एम.पी.आर.डी.सी. को लिखा पत्र


रेवांचल टाइम्स अरी:- नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति को भारत सरकार के परामर्श में अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नए दिशा निर्देश एवं मानदंड को अंतिम रूप दिए जाने के बाद नए राष्ट्रीय राजमार्ग  घोषित करने के प्रस्ताव पर कार्य किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने बालाघाट सिवनी सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को कटंगी बोन कट्टा भंडारा मार्ग एवं सिवनी-बालाघाट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग के परिपेक्ष में लिखे गए पत्र के जवाब में दी है।
यह जानकारी सांसद के निज सचिव सतीश ठाकरे ने देते हुए बताया कि सांसद डॉ. बिसेन के द्वारा पत्र क्रमांक 28 दिनांक 15 जून 2019 के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गड़करी से मांग की गई थी कि सिवनी कटंगी बोन कट्टा भंडारा मार्ग को एवं पत्र क्रमांक 233  दिनांक 21 सितंबर 2019 एवं 12 फरवरी 2020 को लिखे पत्र के माध्यम से सिवनी- बालाघाट मार्ग को नेशनल हाईवे घोषित करने के साथ ही फोरलेन निर्माण की मांग की गई थी।
सांसद की इस मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने संज्ञान लेते हुए पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नई नीति बनने के बाद उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
सांसद डॉ. बिसेन ने केंद्रीय मंत्री गड़करी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत इन दोनों मार्गों को राष्ट्रीय मार्ग घोषित कर दिया जाए,ताकि आवागमन सुलभ एवं सुगम हो जाए।
सांसद के निज सचिव श्री ठाकरे ने यह भी बताया कि बालाघाट- सिवनी मार्ग एवं सिवनी कटंगी बोन कट्टा की बदहाल हालत पर संज्ञान लेते हुए डॉ. बिसेन ने प्रबंध निर्देशक मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट लिमिटेड भोपाल को लिखे पत्र में इन मार्गों की दिनों - दिन होती जा रही जर्जर हालत पर ध्यान आकर्षण कराते हुए मार्गों की शीघ्र - अतिशीघ्र मरम्मत की आवश्यकता पर जोर दिया है।
डॉ. बिसेन ने पत्र में स्पष्ट किया है कि जब तक यह दोनों मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित नहीं किए जाते तब तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी एम.पी.आर.डी.सी. की है।
उन्होंने प्रबंध निर्देशक एम.पी.आर.डी.सी से मांग की है कि जितनी जल्दी हो सके इन दोनों मार्गो की मरम्मत हेतु स्वीकृति प्रदान करें, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं पर विराम लग जाए और आवागमन में कोई दिक्कत ना हो।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment