मामला जनपद पंचायत किरनापुर काउपयंत्री एवं रोजगार सहायक बालों बाल बचे
बालाघाट जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत किरणापुर के तहत ग्राम पंचायत सेवती के सचिव रोजगार सहायक के खिलाफ ग्राम पंचायत सेवती के हितग्राही यशु लाल पिता दागो जी मेश्राम द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरणापुर को दिनांक 13/07/2020 एवं कलेक्टर बालाघाट दिनांक 21/07/2020 को लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया था एवं सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराया गया था कि हितग्राही यीशु लाल मेश्राम के निजी भूमि स्वामी पर ग्राम पंचायत सेवती द्वारा मीनाक्षी तालाब का निर्माण कार्य अधूरा करवाया गए हैं एवं तालाब में ड्रेसिंगतक नहीं कराया गया जिसकी शिकायत हितग्राही द्वारा किया गया था जिससे बोखला कर ग्राम रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के द्वारा हितग्राही को डरा चमका कर शिकायत वापस करवाया गए हैं जबकि आज दिनांक तक भी उक्त तालाब निर्माण कार्य का काम अधूरा पड़ा हुआ है
ऐसे दबंग रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के खिलाफ एफ आई आर स्थानीय प्रशासन द्वारा दर्ज कराकर जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी निकल आएगाआगे बताया गया है कि हितग्राही को शिकायत वापस लेने के एवज में ₹20000 रोजगार सहायक एवं उपयंत्री के द्वारा दिया गया है जो असंवैधानिक है
रेवांचल टाइम्स से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment