रेवांचल टाइम्स सिवनी 21/08/2020 - वैश्विक महामारी के जिले में फैलते संक्रमण की रोकथाम हेतु समस्त ऐतिहात बरतते हुए आम जनता से त्योहारों को मनाए जाने की अपील की जा रही है।
नागरिक गण वर्तमान परिदृश्य में स्वास्थ्य सुरक्षा के व्यापक दृष्टिकोण को मद्देनजर रखते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकलें।
भीड़ भाड़ में जाने से बचें।
आगामी त्यौहारों के लिए जिला प्रशासन की अपील है कि सभी त्यौहारों को घर पर ही मनाये ।
श्री गणेश स्थापना व गणेश विसर्जन के लिए भी मिट्टी के गणेश की पूजन करें व घर पर ही विसर्जित करें ।
हरितालिका (तीजा) त्यौहार के पश्चात फुलेरा तथा पूजन सामग्री का विसर्जन नदी, तालाबों में न किया जाए।
नगर पालिका सिवनी के द्वारा प्रत्येक वार्ड में साफ सुथरी एवं सुसज्जित ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से फुलेरा एवं पूजन सामग्री दिनांक 22 अगस्त 2020 को प्रातः काल में ही एकत्र कराई जाएगी और एकत्रित सामग्री का पूर्ण विधि विधान के साथ पुण्य पावन वैनगंगा नदी के लखनवाडा घाट पर बने कुंड में विसर्जन किया जाएगा
नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें । स्वयं सुरक्षित रहें एवं अन्य लोगों को भी सुरक्षित रहने दें । जिला प्रशासन के द्वारा बनाई गई व्यवस्था में अपना अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें और अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचें।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment