थाना निवास पर तीन ट्रकों को जप्त कर 74 भैंसो को किया बरामद
रेवांचल टाइम्स अंजनियां
पंजीबद्ध अपराधः- 1. थाना निवास का अपराध क्र. 90/2020 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम
2. थाना निवास का अपराध क्र. 91/2020 धारा 429 भादवि 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम
3. थाना निवास का अपराध क्र. 92/2020 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम
गिरफ्तार आरोपीः- 1. सुशील सर्वे पिता गोविंद सर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी अरविंद नगर मुन्ना किराना स्टोर के पास नागपुर महाराष्ट्र
2. मो. गुफरान पिता मो. इरफान खान उम्र 23 वर्ष निवासी शहपुर थाना शहपुर जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
3. गगनदीप सिंग पिता सुरजीत सिंग उम्र 35 वर्ष नि. ग्राम जग्गोचक टांडा थाना बहरामपुर जिला गुरुदासपुर (पंजाब)
4. गुलजार अहमद पिता बाबू अहमद उम्र 30 वर्ष नि. ग्राम आजाद चौक थाना श्यामली (उ.प्र.)
5. गुलाम मलिथा पिता कुद्दुस मलिथा उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम मोबीनपुर जिला मुर्शिदाबाद (प.बंगाल)
6. शेख सिकंदर पिता शेख नुरउद्दीन निवासी ग्राम मुर्तुजा जिला अकोला महाराष्ट्र
जप्त मश्रुकाः- 1. ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीबी 0526 एवं उसमें भरे हुए 20 नग भैंस
2. ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीएम 7092 एवं उसमे भरे हुए 23 नग जिवित भैसें एवं 01 मृत पाड़ा
3. ट्रक क्र. सीजी 04 जेई 0126 एवं उसमें भरे हुए कुल 30 नग भैंसे
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16.08.2020 को थाना निवास पर सूचना प्राप्त हुई की कुछ वाहनों में निवास से होकर जबलपुर की ओर मवेशीयों को अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक भर के ले जाया जा रहा है । थाना प्रभारी निवास द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी निवास को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया ।
थाना प्रभारी निवास निरीक्षक एस.आर. मरावी द्वारा अपने थाने के बल के साथ गज्जूदेवरी पेट्रोल पंप के पास चेकिंग लगाई गई तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीबी 0526, ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीएम 7092 तथा ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेई 0126 को रोककर चेक किया गया । तीनों ट्रकों को रोककर चेक करने पर ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीबी 0526 में 20 नग भैंस, सीजी 06 जीएम 7092 में 24 नग भैसें तथा ट्रक क्र. सीजी 04 जेई 0126 में कुल 30 नग भैंसे क्रूरतापूर्वक भरे हुये थे । ट्रक क्र. सीजी 06 जीएम 7092 में एक मवेशी की मृत्यु भी हो गई थी । थाना प्रभारी निवास द्वारा तीनों ट्रकों में सवार ड्रायवरों और उनके सहयोगियों सुशील सर्वे , मो. गुफरान, गगनदीप सिंग, गुलजार अहमद, गुलाम मलिथा तथा शेख सिकंदर से मवेशियों के परिवहन के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति या दस्तावेजों का पूछने पर उनके द्वारा नहीं होना बताया गया । उक्त आरोपियों द्वारा अवैध रुप से मवेशियों को वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करना पाये जाने पर थाना निवास पुलिस द्वारा उक्त तीनों ट्रकों को जप्त कर उसमें भरे कुल 74 नग मवेशियों को बरामद करते हुए 06 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 90/2020, अपराध क्र. 91/2020 तथा अपराध क्र. 92/2020 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 66,192 मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निवास निरीक्षक एस.आर. मरावी, उनि निधी नेमा, सउनि अरविंद पटेल, प्र.आर. 557 अरुण आर्मों एवं थाना निवास के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।
Monday, August 17, 2020
Home
mandla
nivas
Top
अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही
अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment