रेवांचल टाइम्स मंडला
पंजीबद्ध अपराधः- थाना नैनपुर का अपराध क्र. 161/2020 धारा 379 भादवि
गिरफ्तार आरोपीः- 1. राजेश उर्फ दद्दु पिता सुरेश यादव उम्र 32 वर्ष नि. पिण्डरई
2. संदेश उर्फ बिट्टु पिता संतोष उईके उम्र 19 वर्ष नि. पिण्डरई
फरार आरोपीः- शकीब अहमद पिता जलील अहमद (कबाड़ी) निवासी पिंडरई
जप्त मश्रूकाः- 50 किलो एल्युमिनियम के तार किमती लगभग 45 हजार रुपये ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.08.2020 को फरियादी सुशील श्रीवास्तव द्वारा चौकी पिंडरई उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई की दिनांक 12-13.08.2020 की दरमियानी रात को बीएसएनएल टावर से लगी 11 केवी के 9 खंबो के तार एवं सालीवाडा पिपरिया के निम्न दाब के 07 खंभो का तार अज्ञात चोर चोरी करके ले गये है । फरियादी की सूचना पर थाना नैनपुर पर अपराध क्र. 161/2020 धारा 379 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी पिंडरई उनि उमेश यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की पिंडरई क्षेत्र के राजेश उर्फ दद्दु और संदेश उर्फ बिट्टु पिंडरई क्षेत्र के ही कबाड़ी शकील अहमद के साथ मिलकर तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । चौकी पिंडरई पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना तथा विवेचना में मिले सबूतों के आधार पर संदेही राजेश उर्फ दद्दु तथा संदेश उर्फ बिट्टु को अभिरक्षा में लेकर उनके पुछताछ की गई तो दोनो आरोपियों द्वारा कबाड़ी शकील अहमद के साथ मिलकर तार चोरी करना तथा बाद में कबाड़ी शकील अहमद के माध्यम से बेचने की घटनाए करना कबुल किया गया । पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों राजेश उर्फ दद्दु तथा संदेश उर्फ बिट्टु की निशानदेही पर उक्त घटना में चोरी गया एल्युमिनियम का तार करीब 50 किलो किमती लगभग 45 हजार रुपये जप्त कर चोरी की घटना का खुलासा किया गया है । उक्त दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर प्रकरण का अन्य आरोपी शकीब अहमद पिता जलील अहमद (कबाड़ी) निवासी पिंडरई अपने घर से फरार हो गया । पुलिस द्वारा आरोपी शकीब की तलाश की जा रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से क्षेत्र में चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पुछताछ की जा रही है । पुलिस को फरार आरोपी शकीब और दोनो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की भी उम्मीद है ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पिंडरई उनि उमेश यादव, सउनि नरेन्द्र उईके, प्र.आर. मन्नूलाल, प्र.आर. धीरज नाग, आर. सुनील सरयाम, आर. सुधीर कुशराम, आर. प्रकांश तांडे, आर. रणजीत एवं आर. रज्जन की सराहनीय भूमिका रही है ।


No comments:
Post a Comment