BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अरी अनदेखी के चलते दुर्घटनाओं पर हैट्रिक मरती रोड आज फिर हुई एक और दुर्घटना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 23, 2020

अरी अनदेखी के चलते दुर्घटनाओं पर हैट्रिक मरती रोड आज फिर हुई एक और दुर्घटना


रेवांचल टाइम्स अरी:- अरी 23 अगस्त दिन रविवार की सुबह एक महिंद्रा जीतो वाहन क्रमांक एम.पी. 22 एल. 0721 सड़क पर हुए गड्ढों की वजह से पलाश के पेड़ से जा टकराया। जिससे वाहन चालक रहीम शाह पिता मदीन शाह उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी बरघाट को गंभीर चोट आई है। जिन्हे इलाज़ हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। तथा वाहन पेड़ में जाकर टकराने की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
मध्यप्रदेश में सरकारों का आना जाना लगा रहा पर रोड निर्माण एजेंसियों पर प्रशासन की ढील के चलते रोड पर गड्ढे नजर आने लगे जिससे  दुर्घटनाओं की हैट्रिक होने जा रही है।
यू तो बरघाट विधानसभा कांग्रेस की झोली में है यहां के विधायक लगातार जनता के हित और विकास की बात करते नजर आते हैं पर इस विधानसभा में एमपीआरडीसी की रोड हो या पीडब्ल्यूडी की रोड सभी के एक ही साल में परखच्चे उड़ गए अब तो आलम यह है कि रोडो पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
मामला सिवनी से कटंगी रोड का है इस रोड पर प्रमुख तीन कस्बे पड़ते हैं जिनमें से मुख्य कस्बा अरी गांव कहलाता है जो थाना क्षेत्र भी कहलाता है इस रोड पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है राहगीरों का मानना है कि रोड पर गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं तो दूसरी और ग्रामीण दुर्घटनाओं की वजह से परेशान होते जा रहे हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि रोड पर हुए गड्ढों के मरम्मती करन कराया जाए अन्यथा आने वाले समय में आंदोलन किया जा सकता है।

प्रदेश में सत्ता बदल दी गई पर सत्ता की लड़ाई में जिले का विकास थम सा गया निर्माणाधीन एजेंसियों ने रोड निर्माण में जो भ्रष्टाचार की है वह गड्ढों के रूप में सामने आ रहे हैं अब देखना होगा कि प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment