रेवांचल टाइम्स - मण्डला, जिले में कोरोना के 4 संक्रमित मरीज मिले हैं। ये सभी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। जानकारी के अनुसार सत्यम कॉलोनी बिंझिया मंडला निवासी 12 वर्षीय बालक एवं 75 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, इसी प्रकार घुघरी निवासी 59 वर्षीय पुरुष तथा तथा अहमदपुर घुघरी निवासी 31 वर्षीय महिला की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सभी को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:बच्चों को मास्क पहनाना चाहिए या नहीं? WHO ने जारी किए नए नियम

No comments:
Post a Comment