रेवांचल टाइम्स नैनपुर - कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से जहां कोरोना के मरीजो का इजाफा हो रहा है वही मण्डला जिले के मूर्तिकार व उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है हालांकि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना तो जरूर होगी लेकिन पंडालों में न होकर घरों पर स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी मगर बड़ी व भव्य मूर्तियों का पंडाल न बनने के कारण मूर्तिकार बड़ी मूर्ति नही बना सकेंगे जिस कारण से आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा
वही मूर्तिकारों ने बताया कि इन दिनों गणेश प्रतिमाओं की छोटी छोटी मूर्ति बनने का काम जोरो पर है मगर मूर्तिकारों का कहना है कि बड़ी मूर्तियां बनने से बयाना के तौर पर कुछ पैसे मिल जाते थे तो हम लोग मूर्ति में होने वाले खर्च का वहन इसी पैसे से कर लेते थे लेकिन इस कोरोना काल मे न तो बयाना मिला और न ही मूर्ति बिकने के आसार दिख रहे है इसके चलते हम कलाकार व हमारा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है
बच्चों के चहेते, रिद्धि-सिद्धि के दाता श्रीगणेश का चार दिन बाद आगमन होने जा रहा है। पर अब न गली कूचों में पहले जैसे रौनक न ही बच्चों में उत्साह, कारण कोरोना त्रासदी है। इस बीच यदि कोई इनके दर्द तक नहीं पहुंच पा रहा है वो हैं असहाय मूर्तिकार।


No comments:
Post a Comment