BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 18, 2020

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक संपन्न



रेवांचल टाइम्स सिवनी- कोरोना संक्रमण से रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति बैठक का आयोजन मंगलवार 18 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में आयोजित किया गया । जिसमें सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, विधायक श्री दिनेश राय, कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही ।
 बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम हेतु निर्णय लिया गया कि सभी नागरिकों एवं दुकानदार सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें । सभी प्रकार की दुकानों में एक समय में पांच से अधिक ग्राहकों को जमा न हो दें तथा प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान में सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें । स्वयं भी मास्क/गमछा का उपयोग करें एवं मास्क/गमछा का उपयोग न करने वाले ग्राहकों से लेन-देन न करे । दुकानों में भीड को रोकने के लिए रस्सी , लकडी, ट्रांसपेरेन्ट पॉलीथिन आदि लगायें ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए लोगों के बीच मानक दूरी बनी रहे । बाहर से आने वाले व्यक्तियों को 14 दिवस के लिए स्वंयं से अनिवार्यत: होम कोरोनटाइन कराया जाए । आस-पास के रहवासियों को जागरूक किया जाऐ ताकि होम कोरोनटाईन में रखा गया व्यक्ति अपने घर में ही रहे कोरोनटाईन का उल्लघंन करने पर जानकारी तत्काल प्रशासन को मिल सके । इसी तरह जिले में सभी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों यथा-शादी, विवाह, मृत्यु, तेरहवीं, जन्मदिन या अन्य अवसरों पर  तय सीमा से अधिक लोग एकत्रित न हों । यदि किसी भी ग्राम या स्थान पर उक्त निर्देशों का उल्लंघन की स्थिति पायी जाती है तो संबंधित कार्यक्रमों के आयोजनकर्ता एवं उसमें सम्मिलित लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । जिले में कोरोना वायरस के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अधिकारी की ओर से प्रतिदिन कोरोना के संबंध में मीडिया बुलेटिन जारी किए जाने के निर्देश दिए गए ।
कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए आगामी त्यौहारों को घरों में ही मनाए जाने की सर्वसहमति बनी । जिले में आगामी गणेश उत्सव एवं मोहर्रम पर्व में कोई भी सामुहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाऐंगे। मूर्ति एवं ताजिए घरों में ही स्थापित किए जाऐंगे तथा इनका विसर्जन भी घरों पर ही होगा । नदी, नालों, तालाब आदि में विसर्जन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी । गणेश प्रतिमा/ताजिया विसर्जन नागरिकगण अपने घरों पर बाल्टी , गमले, टब आदि में करें एवं विसर्जन का पानी और मिट्टी बगीचे, गमले आदि में डालें । साथ ही सिवनी नगर में विसर्जन के लिए विभिन्न चौक चौराहों एवं चिंहित स्थानों पर खुले टैंक, बैनगंगा नदी के पानी से भरी ट्राली आदि की व्यवस्था की जाएगी । जिसमें उस क्षेत्र की प्रतिमाएं/ताजिया का विसर्जन किए जाऐंगे । विसर्जन वाले टैंक, ट्राली का पानी एवं मिटटी कंपनी गार्डन के बगीचे में डाली जाएगी । इसके साथ ही दल सागर, बैनगंगा नदी में भी विसर्जन हेतु मूर्ति/ताजिया लाने वाले लोगों से उनकी मूर्ति/ताजिया प्रशासन के लोगों द्वारा ली जाकर उनके समक्ष ही खुले टैंक, ट्राली में विसर्जित की जाएंगी ।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment