रेवांचल टाइम्स चौरई - जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने पुलिस अनुविभागीय मुख्यालय चौरई में क्राइम मीटिंग ली ! इस दौरान उन्होंने चौरई अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कार्य के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए इसके अलावा उन्होने कहा कि पेंडिंग केसों का जल्द से जल्द निष्पादन होना चाहिए। थाना प्रभारी समन्वय बनाकर जल्द फाइलों का निष्पादन करें। नियमित वाहन चेकिंग और पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए तथा फरार अपराधियों को गिरफ्तारी में तेजी लाए। थाना क्षेत्रों में शराब तस्करी, अवैध रेत धंधो व अन्य गैरकानूनी धंधों पर रोक नहीं लगाने पर थानेदार पर कार्रवाई होगी। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करेंगे। एसपी ने शराब की मामले पर कहा कि हर हाल में शराब तस्करों तथा अवैध कारोबारीयो की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान एसडीओपी खुमान सिंह धुर्व चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ,चाँद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया,बिछुआ थाना प्रभारी राजेश पटेल सब इंस्पेक्टर ,पीसी राठी ,श्री पवार,एसआई पूनम उइके,अर्चना ठाकुर, एएस आई महेंद्र बघेल ,बलवंत बघेल ,भगवत तिवारी, राजकुमार सनोडिया ,सावन भलावी, एसआई सतीश दुबे ,श्री बरमैया सहित अनुविभागीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी थानों के अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे !

No comments:
Post a Comment