BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सात सूत्रीय मांगो को लेकर ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 18, 2020

सात सूत्रीय मांगो को लेकर ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन



छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स -  बी.पी. शर्मा कमेटी की अनुशंसा को खरीज करें केन्द्र सरकार अखिल भारतीय ओबीसी  महासभा युवा मोर्चा  छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने बताया कि आज भारत में रहने वाले लगभग 65 प्रतिशत ओबीसी समाज की मानवीय न्यायप्रिय लोकतांत्रिक और संवैधानिक मांगो को लेकर प्रधानमंत्री के नाम  जिला  कलेक्टर महोदय  के  माध्यम  से  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक बंदेवार, राष्ट्रीय महासचिव कपिल सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश पवार की उपस्थिति में अपनी 7 सूत्रीय मांगो को लेकर ओबीसी समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर उपस्थित श्री बंदेवार ने कहा कि केन्द्र सरकार बी.पी. शर्मा कमेटी की अनुशंसा को खारिज करे एवं असंवैधानिक क्रीमीलेयर समाप्त की जाये, साथ ही 2021 में जनगणना में ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना भी करायी जाये और हर क्षेत्र में जो निजीकरण चल रहे हैं, वह निजीकरण बंद कर ओबीसी, एस.टी., एससी को संख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाये, मंडल कमीशन और स्वामीनाथन कमेटी की अनुशंसा को तत्काल लागू किया जाये, न्याय पालिका में आरक्षण लागू किया जाये, लेटरल एन्ट्री से नियुक्तियाॅ बंद की जाये, ओबीसी, एस.टी., एस.सी. को प्रमोशन में आरक्षण लागू हो । ई.वी.एम. पर प्रतिबंध लगाकर, पेपर बैलेट लायें । शैक्षणिक संस्थाओं और शासकीय नियुुक्तियों की मेरिट लिस्ट में ओबीसी एस.सी., एस.टी. समाज के अभ्यर्थियों को स्थान नहीं दिया जा रहा है जो कि आरक्षण नियमों के विरूद्ध है । इसे तत्काल बंद किया जाये । यदि इन मांगो को शीघ्र पूर्ण नहीं किया जाता है तो संपूर्ण भारत के 72 करोड़ ओबीसी और 30 करोड़ एस.सी, एस.टी. वर्ग के लोग एकजुट होकर अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों  को प्राप्त करने के लिये  जनहित  में आंदोलन  करने हेतु बाध्य होंगे ।
           इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव एड. देवेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय युवा युवा मोर्चा छिंदवाड़ा के नगर अध्यक्ष राहुल पाल, जिला उपाध्यक्ष शुभम टेखरे, छात्र मोर्चा  के  जिलाध्यक्ष निखिल  कहार, नगर अध्यक्ष ओम वर्मा, विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू पटेल, प्रहलाद साहू,विशाल सूर्यवंशी, प्रवीण साहू, आशीष सोनी, कपिल बंदेवार, अमन मालवी,नमन साहू ,अंकुश वर्मा, साजन नंदवंशी, आकाश पहलवान, रेशम विश्वकर्मा, चंदन बंदेवार, धमेन्द्र पाल सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे । उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार विधानसभा अध्यक्ष अखिल सूर्यवंशी द्वारा माना गया।

          अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:कोरोना काल, 15 अगस्त की रात और एक्टर के विला में विदेशी युवतियों की मौजूदगी में रेव पार्टी... जानें फिर क्या हुआ

No comments:

Post a Comment