नैनपुर से बालाघाट के बीच डीआरएम व सीआरएस के द्वारा आज 80km/hr की रफ्तार से किया गया सफल परीक्षण
रेवांचल टाइम्स नैनपुर - 23 अगस्त 2020 को जबलपुर गोंदिया ब्रॉड गेज संचालन में एक नया अध्याय जुड़ गया जब नागपुर डिवीजन डीआरएम एवं रेल ट्रैक निरीक्षक कोलकाता द्वारा आज नैनपुर से लामता के बीच में रेल ट्रैक एवं इलेक्ट्रिफिकेशन निरीक्षण को पूरा कर लिया गया। अब जबलपुर गोंदिया के बीच में मात्र 28 किलोमीटर लामता समनापुर का सीआरएस होना बाकी है जो कि सितंबर में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जबलपुर से गोंदिया तक ब्रॉड गेज चालू होने की कवायद लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज सीआरएस एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की संयुक्त टीम ने 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर लामता नगरवाड़ा चांगोटोला और पादरी गंज में आज दोपहर 1:00 बजे के करीब इंस्पेक्शन किया । अपने इंस्पेक्शन में रेल अधिकारियों ने सब कुछ सही पाया। अब इसकी रिपोर्ट तत्काल रेल मंत्रालय को पेश की जाएगी। विभागीय मंजूरी मिलते ही नैनपुर से लामता ब्रॉडगेज संचालन चालू हो जाएगा ।वही डीआरएम मैडम ने बताया कि लॉकडाउन के खुलते ही जबलपुर से गोंदिया रेल मार्ग पूरी तरह से चालू हो जाएगा। । परीक्षण के दौरान नागपुर डिवीजन रेलवे के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे अब जल्द ही जबलपुर से गोंदिया को जोड़ दीया जाएगा जिस से जबलपुर से बालाघाट आवागमन बहुत तेजी के साथ बढ़ जाएगा। करुणा काल में जबलपुर बालाघाट के लोगों को एक बड़ी उपलब्धि आज मिली है।


No comments:
Post a Comment