रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा - कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नमन आंखों से गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक बट्टी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा जिला के युवा सांसद नकुल नाथ ने आज बटकाखापा क्षेत्र के देवरी पहुंचे और गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व मनमोहन शाह बट्टी की समाधि में श्रद्धांजलि देने उनके निवास चोपना देवरी पहुंचे, स्व मनमोहन शाह बट्टी की समाधि में नम आंखों से पुष्प चढ़ाया और श्रद्धांजलि दी , पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजा कमलेश शाह, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, और जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और पांढुर्ना विधायक निलेश उईके ,कोरोना वायरस महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करते हुए स्व श्री मनमोहन शाह बट्टी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि में कांग्रेस पार्टी के सभी पर्यवेक्षक ,वरिष्ठ नेता, अन्य कार्यकर्ता नेताओं ने भी नम आंखों से पुष्प चढ़ाएं और श्रद्धांजलि दी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ ने बट्टी के दोनों बेटियों व सभी परिवारों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई वार्तालाप ,मुलाकात की और समस्याएं सुनी,, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद ने बट्टी परिवार को नम आंखों से कहा हम और हमारी पार्टी आपके हर सुख दुख में साथ खड़ी थी ,और साथ खड़ी रहेगी।
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट.


No comments:
Post a Comment