BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तीन अलग अलग स्थानों से लगभग कुल 1500 लीटर महुआ लाहन बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 24, 2020

तीन अलग अलग स्थानों से लगभग कुल 1500 लीटर महुआ लाहन बरामद



रेवांचल टाइम्स सिवनी 24/08/2020 -  दिनांक 24.08.2020 को जिले के आबकारी अमले द्वारा आबकारी वृत शहर सिवनी में ग्राम गौलिटोला में नाले किनारे दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किये गए । मौके पर तीन अलग अलग स्थानों से लगभग कुल 1500 लिटर महुआ लाहन बरामद किया गया तथा मौके पर आरोपी के नहीं मिलने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)  (च )के अंतर्गत प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इसके अतिरिक्त बामनदेही निवासी संजय उइके, अनिल उइके तथा रतनलाल के कब्जे से कुल 12 लिटर  हाथ भट्टी मदिरा और 20 लिटर  महुआ लाहन बरामद कर म•प्र• आब• अधिनियम की धारा 34(1) क , 34(1) च का प्रकरण पन्जिबद्ध किया गया ।
आज की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री हसन गोहिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विजय सेन, वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक राजेश सिंघल, आबकारी उपनिरीक्षक  वर्षा डोंगरे, आबकारी आरक्षक श्री किशोर गुप्ता, सुरेन्द्र तिवारी, सेवक भलावी, संतराम मरावी, आनन्द मरावी, व्यास नारायण शर्मा तथा मुकेश अहिरवार का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:CWC की बैठक में बवाल, राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के आजाद और सिब्बल

No comments:

Post a Comment