रेवांचल टाइम्स नैनपुर - इन दिनों नैनपुर और आसपास के जिले में जोरदार वारिश हो रही जिसके कारण सभी नदी नाले उफान पर है वही निचले जगहों पानी भर चुका है नैनपुर नगर में भी थावर नदी में भी बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है एवं आवागमन भी पूर्णतः बंद है ओर नदी से लगे सभी ग्रामीण क्षेत्रो को अलर्ट भी कर दिया गया है कई जिले में सोयाबीन मक्का उड़द आदि की फसलों को भारी नुकसान हो गया जिस कारण किसान के माथे में चिंता की लकीर देखी जा रही है वही किसान जिला प्रशासन से बारिश के चलते हुए नुकसान की छतिपूर्ति की मांग कर रहे है वही कई ग्रामीण क्षेत्रो में कच्चे मकान धरासाई हो चुके है।
नैनपुर एस डी एम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश के कारण नैनपुर क्षेत्र के ये मार्ग बंद है
1-बालाघाट-मंडला 2-सिवनी-मंडला 3-चिरईडोंगरी-खटिया मोचा 4-डिठौरी-नैनपुर 5-केवलारी-पिंडरई 6-पिंडरई- तिंदुआ 7-नैनपुर-पिंडरई 8-सर्रा पिपरिया-पाठासिहोरा 9-मालन्हवाड़ा-पुतर्रा

No comments:
Post a Comment