BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनमोहन शाह बट्टी के निधन का सीबीआई जांच की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 8, 2020

मनमोहन शाह बट्टी के निधन का सीबीआई जांच की मांग



रेवांचल टाइम्स - विगत दिनों चिरायु अस्पताल में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक एवं भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर आदिवासी अंचलों में चर्चा का विषय बना हुआ है।कल सेवा केंद्र नारायणगंज के युवाओं द्वारा आदिवासी नेता मनमोहन शाह बट्टी के संदिग्ध मौत को लेकर तहसीलदार नारायणगंज के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस घटना की सीबीआई जांच करवाने  का मांग किया गया है।ज्ञात हो कि कुछ आदिवासी विधायकों ने भी इस घटना की सीबीआई जांच करवाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।सीबीआई जांच की मांग विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा किया जा रहा है।तहसीलदार नारायणगंज को ज्ञापन देते समय जितेन्द्र कुलस्ते ,दुर्गेश लोधी,ओम प्रकाश, प्रह्लाद, महेंद्र, मिलन,निरज,रोहित, अजित, हरिशंकर, वेद प्रकाश, झाम सिंह तेकाम, रवि, दुर्गेश उइके, संदीप आदि उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने मास्क लागए और सामाजिक दूरी बनाते हुए ज्ञापन सौपा गया।

No comments:

Post a Comment