रेवांचल टाइम्स सिवनी - कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत अमानक खाद्य पदार्थों के विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही हेतु जाँच दल गठित कर जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 21 अगस्त को सुकतरा एवं मोहगांव तथा विगत दिवस केवलारी तहसील में दल द्वारा प्रतिष्ठानों की जांच कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाने की कार्यवाही की गई । जिले में गठित जांच दल द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment