BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है हरदुली पंचायत रोड है या मुसीबत बड़े अधिकारियों की लापरवाही ग्रामीणों ने लगाया आरोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 21, 2020

अखंड भ्रष्टाचार में डूबी है हरदुली पंचायत रोड है या मुसीबत बड़े अधिकारियों की लापरवाही ग्रामीणों ने लगाया आरोप



*रेवांचल टाइम्स सिवनी - सिवनी जिले के जनपद पंचायत धनौरा के  अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदुली के तालाब मोहल्ला में बनी सीमेंट रोड  में जमा है कीचड़ नागरिकों के गिरने का कारण बन रही है। चलने और आने जाने में समस्या पैदा कर रहा है । ग्रामवासी मुकेश दीपक  आदि ने बताया कि इस रोड  मैं कूछ जगह नाली है ओर वह जाम हो चुकी है जिसके चलते हमारे घरों तक मैं पानी घुस रहा है । कीचड़ वाला पानी कीचड़ आकर इकट्ठा होने लगा है । कुछ जगह पर तो सीमेंट रोड  के ऊपर कीचड़ की आधा फिट तक की  परत जम गई है  ।जिस पर पैदल चलने वालो को घुटने तक कीचड़ में भरना पड़ता है बच्चे और बूढ़े वहा फिसल कर गिर जाते है गाड़िया भी फिसल जाती है रात के समय इस रोड से चलना और मुस्किल होता है ।लोगो का कहना है की जब कीचड़ से ही चलना था तो शासन का पैसा क्यो बर्बाद किया गया  है ।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि
इस सम्बंध में पंचों एवं सरपंच को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक को सुखद परिणाम निकल कर नहीं आए हैं । बड़े अधिकारियों  के सुस्त रावइयो के चलते पंचायतों की लापर वाही बडे पैमाने पर चरम सीमा पर है। एंव पंचायत के कार्यों का काम कागजों  में बहुत ही लुहवाने लगते हैं । परन्तु जमीनी हकीकत कुछ और है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जांच की मांग की है। एंव दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है।

इनका कहना है

        वहा रह रहे लोगों द्वारा बनाई गई नाली को बंद कर दिया  गया है जिस कारण से कीचड़ रोड में बहकर आ रहा है बारिश थोड़ी कम हो जाए तो नाली का काम करवा दिया जाएगा।

सुरजवती मर्सकोले

          सचिव ग्राम पंचायत हरदुली

           अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment