( जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला के निर्देशानुसार की जा रही धड़ पकड़)
रेवांचल टाइम्स मण्डला - जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला के निर्देशानुसार पुलिस चौकी टाटरी मैं पदस्थ चौकी प्रभारी श्री ओमेश्वर ठाकरे के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत विगत दिनांक 8/8/2020 को यहाँ पर पदस्थ हम राह पुलिस अमला के सहयोग से अवैध शराब के विरुद्ध दबिश दी गई । जहाँ मनोज यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम टाटरी के कब्जे से कुल 29 पाँव शराब जप्त की गई जिसमें 19 पाँव देशी मदिरा 10 पाँव अग्रेजी शराब पकड़ी गई है । जिसकी कुल कीमत 1280 /रूपये है । जिसे जप्ती कर अपराध कायम करके विवेचना मैं लिया गया ।
यहाँ पर पदस्थ चौकी प्रभारी श्री ओमेश्वर ठाकरे ने बताया कि अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है । ग्रामीण अंचलों मैं ग्राम सुरक्षा समितियों एवं ग्राम कोटवारो , जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इन दिनों लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया है । यहाँ पर शांति व्यवस्था कायम रहे , पुलिस अपनी हम दर्दी के साथ कार्यों का क्रियान्वयन करे ऐसा प्रयास लगातार किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्ग दर्शन मैं टाटरी पुलिस चौकी के सभी ग्रामों मैं गस्ती बढ़ा दी गई है, अवैध कारोबार चाहे रेत का हो या शराब का । अवैध कारोबार गैर कानूनी होता है, जहाँ जैसी जानकारी प्राप्त हो रही है वहाँ पर त्वरित कार्रवाई जारी है ।

No comments:
Post a Comment