BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज जिले में मिले कुल कितने कोरोना के मरीज और कितने की आई कोरोना संक्रमित की पॉजिटिव रिपोर्ट जाने ...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

आज जिले में मिले कुल कितने कोरोना के मरीज और कितने की आई कोरोना संक्रमित की पॉजिटिव रिपोर्ट जाने ......


रेवांचल टाइम्स - मण्डला 31 अगस्त 2020 मण्डला में 31 अगस्त को कोरोना के 17 संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें 11 महिलाएं सम्मिलित हैं। विकासखंड मवई में 2, बिछिया में 7 एवं मंडला (बम्हनी) में 8 संक्रमित मरीज मिले हैं।
जानकारी के अनुसार मवई विकासखंड के टिकरिया में 31 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम लूरी में 45 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। करियागांव बिछिया में 44 एवं 65 वर्षीय महिला तथा 44 वर्षीय पुरूष, सिझौरा में 59 एवं 31 वर्षीय महिला तथा 36 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इसी प्रकार बिछिया में 10 वर्षीय बालिका भी कोरोना संक्रमित मिली है। इसी प्रकार मंडला (बम्हनी) के अंतर्गत खिरका मोहल्ला कटरा में 45, 18 एवं 45 वर्षीय महिला तथा 15 एवं 11 वर्षीय बालिका के साथ-साथ 26, 18 तथा 50 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी मरीज को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment