मंडला नगर उपनगर महाराजपुर के दादा धनीराम वार्ड मैं रवि एवं छवि नंदा का मकान रात्रि में उस समय धराशही हो गया जब पूरा परिवार सो रहा था रात्रि में तेज बारिश हो रही थी एक दीवार गिरने की आवाज सुनकर सारा परिवार उठकर बाहर भाग गया और देखते ही देखते दोनों भाइयों का मकान धाराशही हो गया परिवार तो जैसे तैसे बच गया लेकिन अपना गृहस्ती का सामान नहीं बचा पाए अनाज किराना और अन्य सामग्री सब मलबे में दब गई गनीमत यह है कि इस घटना से किसी को को चोट नहीं पहुंची घटना रात्रि लगभग 12:00 बजे की थी पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था अगर पूरा मकान एक साथ गिरता तो परिवार के सदस्यों को भागने का मौका नहीं मिलता और बड़ी घटना घट सकती थी आश्चर्य की बात तो यह है कि शासन प्रशासन को घटना की जानकारी होने के बावजूद भी अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे यह बड़े शर्म की बात है
यह भी पढ़ें:PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मोदी सरकार ने भेज दी 2000 रुपये की राशि, अगर आपको नहीं मिली ये रकम तो ऐसे करें शिकायत


No comments:
Post a Comment