BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 17, 2020

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण



रेवांचल टाइम्स सिवनी 17/08/2020 - डॉ राहुल हरिदास फटिंग कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिवनी द्वारा जिला जेल सिवनी का औचक निरीक्षण किया जाकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था,  कैदियों के भोजन, नाश्ता आदि की व्यवस्था, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
जेल के लिए अधिकृत चिकित्सक डॉ काकोडिया एवं जेलर से जेल में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु किए गए उपायों की जानकारी प्राप्त की गई।
कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक नए आने वाले कैदी का कोरोना टेस्ट अनिवार्यता कराया जाए।
प्रत्येक नये आने वाले कैदी को 14 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से आइसोलेट कराया जाए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।
इस मौके पर जेलर सहित अन्य अमला उपस्थित रहा।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट



सुप्रीम कोर्ट ने दी NEET-JEE परीक्षा कराने को मंजूरी, कहा- साल बर्बाद नहीं कर सकते

No comments:

Post a Comment