रेवांचल टाइम्स - अंजनिया पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली की बिछिया क्षेत्र के रतनपुर गांव से कुछ युवतियां घर से बाहर काम करने जाने का कहकर तूफान गाड़ी से जा रही है। सूचना पर अंजनिया बाईपास पर उक्त तूफान गाड़ी क्रमांक एमपी 20 बी ए 4838 को रुकवाया गया व पूछताछ हेतु चौकी अंजनिया लाया गया पूछताछ में आठ युवतियों द्वारा काम करने हेतु धागा फैक्ट्री में राजकोट गुजरात जाना बताया उक्त संबंध में कंपनी से आए एजेंट राहुल पटेल से जानकारी लेने पर उसने बताया कि उक्त मजदूर युवतियां पूर्व में भी राजकोट स्थित उसी धागा फैक्ट्री में काम करते थे, लॉकडाउन के बाद कंपनी पुनः प्रारंभ हो गई है अतः युवतियों को उनके परिवारजनों की अनुमति के बाद उनकी मर्जी से ले जाया जा रहा है। फिर भी अंजनिया पुलिस द्वारा ग्राम रतनपुर जाकर युवतियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया। और उन्हें हिदायत दी गई की वर्तमान में कोरोना काल के चलते बिना पुलिस और ग्राम में बताये कही भी काम करने बाहर ना जाये। वही काम करने लेने आये एजेंट को भी हिदायत दी कि क्षेत्र से कोई भी मजदूर काम में ले जाते समय संबंधित थाने व ग्राम पंचायत में सूचना देवे। वही उक्त धागा फैक्ट्री की संपूर्ण तस्दीक के बाद एजेंट को रुखसत किया गया और तूफान क्रमांक mp20 बी ए 4838 के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में उनि दुर्गा प्रसाद नागपुरे प्र.आर. शुशील डहेरिया,आरक्षक इसरार वआरक्षक अशोक का योगदान रहा।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल की रिपोर्ट अंजनिया

No comments:
Post a Comment