बालाघाट जिले के अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र कॉल बेले ने बताया कि मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग दो में मध्य प्रदेश का रोजगार पंजीयन अनिवार्य किया गया था किंतु ऐसा नहीं हुआ है जो अन्य राज्यों के अभ्यार्थियों ने फर्जी तरीके से रोजगार पंजीयन कराकर परीक्षा में शामिल होकर मेरीट list मैं शामिल हुए हैं ऐसे अभ्यर्थियों को वेरीफिकेशन के दौरान बाहर किया जावे
वर्ग 1 मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यार्थियों का जब विश्लेषण किया गया तो निम्न जानकारी उजागर हुआ
मेरीट लिस्ट में कई ऐसे अभ्यार्थी शामिल हैं जिनका लिस्ट में नाम तो दूर उनका पास होना भी ना मुमकिन था
कई अभ्यार्थियों के रोल नंबर क्रम से एक ही परीक्षा सेंटरों के हैं
top 10 मैं शामिल कई विषयों मैं अभ्यार्थी के स्कूल एवं कॉलेज के अंक सेकंड डिवीजन या थर्ड डिवीजन है
इसके पहले के एग्जाम में कभी पास नहीं हुए टॉप टेन में शामिल में कई अभ्यार्थियों को काल किया गया उनकी बातचीत से ऐसा नहीं लगता कि यह मेरिट लिस्ट में शामिल होने लायक है
वर्ग 1 एवं वर्ग 2 में ईडब्ल्यूएस 10 प्रतिशत आरक्षण में शामिल नाम बहुत बड़ी संख्या में है ऐसे उम्मीदवारों ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाए हैं 10 प्रतिशत आरक्षण में कई ऐसे नाम शामिल है जिनके पिताजी सरकारी नौकरी कर रहे हैं एवं परिवार का अच्छा खासा आए प्राप्त होने के बावजूद भी इनके द्वारा 10% आरक्षण का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया गया है
आगे बताया गया है की कई विषयों में ऐसे अभ्यार्थी भी शामिल है जो एक ही परिवार से 2, 3 लोग सिलेक्ट हुए हैं जिनसे शुद्ध हिंदी पढ़ते भी नहीं बनता और इनका मेरिट लिस्ट में शामिल होना संदिग्ध लगता है
ऐसे अभ्यार्थियों की राजनीतिक पकड़ भी है इसलिए अंदेशा है कि मेरिट लिस्ट में फर्जीवाड़ा से शामिल हुए हैं मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती में टॉप टेन लिस्ट में शामिल नाम बालों की उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा धरती तर्ज पर इंटरव्यू लेकर सच्चाई को उजागर किया जावे
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:
Post a Comment