रेवांचल टाइम्स:- लखनादौन में श्री सिद्धार्थ जैन (IAS) एसडीएम लखनादौन के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों पर घूमते पाए गए लोगों, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले लोगों पर अर्थदंड वसूला गया। दुर्गा अनाज एवम बीज भंडार की वैधता की पुष्टि नही पाई जाने पर दुकान सील की गई।
नागरिकों से अपील है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल एवं ऐतिहात बरतते हुए सभी त्यौहारों को घर पर ही मनाएं।
स्वास्थ्य सुरक्षा के व्यापक दृष्टिकोण से सदैव सतर्क और सुरक्षित रहें।
मास्क या गमछे का उपयोग अवश्य करें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ।
आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
भीड़ भाड़ में जाने से बचें।
जिला प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें एवं अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचें।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें:NEET , JEE Main Guidelines 2020: NTA ने जारी किए नए दिशानिर्देश, इन नियमों का करना होगा पालन


No comments:
Post a Comment