BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसडीओपी मण्डला का जिला कुक्षी हुआ स्थानांतरण पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा अपने कार्यालय में शाल-श्रीफल भेंट कर दी गई विदाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 14, 2020

एसडीओपी मण्डला का जिला कुक्षी हुआ स्थानांतरण पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा अपने कार्यालय में शाल-श्रीफल भेंट कर दी गई विदाई



पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा विगत दिनों उप पुलिस अधीक्षक स्तर के राजपत्रित अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है । इस सूची में मण्डला जिले में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डला के रुप में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री ए.व्ही. सिंह को भी जिला मण्डला से जिला कुक्षी के लिये स्थानांतरित किया गया है ।  पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मण्डला श्री ए.व्ही. सिंह का स्थानांतरण हो जाने पर दिनांक 13.08.2020 को उन्हें उनकी नवीन पदस्थापना जिला कुक्षी के लिये कार्यमुक्त कर दिया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा श्री ए.व्ही. सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक सादे परंतु गरिमामय सांकेतिक कार्यक्रम में शाल एवं श्रीफल से सम्मानित करते हुए विदाई दी गई ।  इस विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मण्डला के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रम सिंह कुशवाह तथा रक्षित निरीक्षक मण्डला श्री कमलेश परस्ते भी उपस्थित रहें । पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा श्री ए.व्ही. सिंह द्वारा जिला मण्डला में किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उन्हे उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाए दी गई ।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डला के पद पर अभी किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा एसडीओपी मण्डला का पद वर्तमान में रिक्त होने के कारण एसडीओपी मण्डला के पद पर कार्य करने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आकांक्षा उपाध्याय को आदेशित किया गया है जो पुलिस अधीक्षक मण्डला के अग्रिम आदेश तक एसडीओपी मण्डला का कार्यभार देखेंगी ।

No comments:

Post a Comment