रेवांचल टाइम्स डिंडोरी, 18 अगस्त 2020, जिले भर में आज सुबह से तेज बरसात हुई जिसके चलते नदी, नालो में बाढ़ की स्थिति रही जिले भर में हुई बरसात और बाढ़ का असर अब नर्मदा नदी पर होता दिख रहा है। नर्मदा का जल स्तर बढ़ रहा है, जोगी टिकरिया स्थित पुल तक पानी पहुंच गया है, मार्ग अवरूद्ध हो चुका है। और मुख्यालय में भी यही हालत है बस स्टैंड के पास नर्मदा पुल पर भी प्रसाशन के द्वारा पुल को स्टॉपर लगाकर बन्द कर दिया गया है , तो वही अन्य ग्रामीण क्षेत्रो का भी जिले से सम्पर्क अभी बन्द है अब कब तक यह सिलसिला रहेगा यह बताना अभी मुश्किल है
डिंडोरी से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment