रेवांचल टाइम्स अंजनियां अंजनियाँ शासकीय आयुर्वेद औषधालय बोकर जिला मण्डला म.प्र. के प्रांगण में प्रतिवर्षानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ मनाया गया । प्रभारी राधेलाल नरेटी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ । इस दौरान सम्मानीय मोजेलाल भांवरें,मथुरा भांवरें, अंतराम सिंगोतिया, जुगलकिशोर भांवरें, कीरतलाल नागवंशी, बलराम भांवरें, नंदकुमार भांवरें, श्रीमति सरस्वती झारिया, श्रीमति लेखो साहू आदि समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे, 74 वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को कोटि-कोटि शुभकामनाएं । भारत को परतंत्रता की बेडियों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कोटि-कोटि नमन । साथ ही साथ सहयोग से सुरक्षा अभियान के चलते ग्रामवासियों को श्री नरेटी ने दिलाई शपथ कोविड - 19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए समन्वय से चलने वाले इस अभियान के माध्मय से आमजन को सुरक्षा के मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास किया ।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनिया


No comments:
Post a Comment