रेवांचल टाइम्स - इस वार हुई बारिश ने ठेकदार और जबाबदार विभाग की गुणवत्ता की पोल खोल दी है बाढ़ के पानी ने ढाया कहर चौरई विधानसभा के सांख पुल का अस्तित्व खत्म तो बादगांव के पुल को भी हुआ नुकसान।
सांख का पुल हुआ पूरी तरह धराशायी करीब दो से तीन वर्ष पूर्व ही बनाया गया था सांख का यह पुल की वर्तमान जगह को देखकर लगता ही नहीं कि यहाँ कोई पुल भी रहा होगा। देखकर लगता है कि इस पुल के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ होगा। तो बादगांव के पुल के दोनों किनारों की पिचिंग पूरी तरह बह चुकी है वही पुल में किये गये भ्रष्टाचार की मार झेल रहे है ठेकेदार और विभाग की लापरवाही से आज सैकड़ो गाँवो का सम्पर्क टूट चुका है एक-दूसरे जगहों पर आवागमन खत्म हो चुका है। वही मौके पर पहुँचकर चौरई एस डी एम सी. पी. पटेल ने देखे हालात साथ में चौरई तहसीलदार रायसिंह कुसराम भी रहे मौजूद।
अब देखना है की प्रशासन इसको लेकर क्या कदम उठता है भ्रट और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी और ठेकेदारों पे क्या कार्यवाही करते है या फिर वही गांधी जी के तीन बंदर



No comments:
Post a Comment