रेवांचल टाइम्स - होशंगाबाद मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के एलर्ट एवं तवा डैम से गेट खोले जाने के दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ की दृष्टि से संभावित क्षेत्रों तथा तटीय इलाकों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए हैं।
》कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि चिन्हित किए ऐसे क्षेत्र जहां विस्थापन की स्थिति निर्मित होती है ,वहां पर पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करे। जिले में बनाए गए राहत पुनर्वास केंद्रों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखी जाएं।
》कलेक्टर ने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण पर रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
》तटीय इलाके तथा नर्मदा नदी से लगे 68 ग्राम जहां जलभराव की स्थिति बन रही है वहां लगातार निगरानी रखी जाए, आवश्यकता पड़ने पर लोगों को राहत पुनर्वास केंद्रों में त्वरित रूप से शिफ्ट किया जाए एवं उनके भोजन पेयजल इत्यादि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
》उन्होने ई लोक निर्माण विभाग को रपटे, पुल/पुलिया पर जहां जल का बहाव अधिक हो वहां पर सतर्कता हेतु अधिकारी/कर्मचारियों को तैनात रखने एवं सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिए।
》कलेक्टर ने कहा कि तटीय इलाकों के रहवासी तटीय क्षेत्र में प्रवेश ना करें,सतर्क रहे ,इस आशय की मुनादी लगातार किया जाना सुनिश्चित कराएं । बाढ़ आपदा से नियंत्रण हेतु समुचित पूर्व तैयारियां सुनिश्चित रखी जाए ।
》उल्लेखनीय है कि गत रात्रि सिवनी मालवा एसडीएम द्वारा कंगेली नदी के समीप रह रहे 3 परिवारों को रैन बसेरा सिवनी मालवा शिफ्ट किया गया है।

No comments:
Post a Comment