रेवांचल टाइम्स सिवनी 22 अगस्त 2020 जिले में कोरोना संक्रमण प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है।
जहां बीती रात 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के. सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
जिसमें छपारा महाराणा प्रताप कॉलोनी की 23 वर्षीय महिला एवं ग्राम खमरिया की 70 वर्षीय महिला शामिल है।
लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम मडई की 35 वर्षीय महिला तथा कुरई चक्की खमरिया का 36 वर्षीय पुरुष एवं कान्हीवाड़ा का 45 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
साथ ही 6 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
अब तक जिले में कुल 178 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।
जिसमें 99 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
वर्तमान में जिला चिकित्सालय सिवनी के डिडिकेटेड कोविड़ केयर सेंटर में 68 नागपुर में 3 तथा छिंदवाड़ा मेडिकल में 4 मरीज उपचारार्थ है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें:डॉक्टरों ने महिला की ओवरी से 50 किलो का ट्यूमर निकाला

No comments:
Post a Comment