रेवांचल टाइम्स - मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात के हालात बने हैं, जिसके चलते मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालाघाट, दमोह, सागर और टीकमगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रीवा, शहडोल संभाग के साथ कटनी, जबलपुर में ऑरेंज अलर्ट और नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया में यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पन्ना, विदिशा, रायसेन और होशंगाबाद, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, छतरपुर में भारी बारिश वहीं बैतूल, राजगढ़ गुना, अशोकनगर चंबल संभाग में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
जिले के इन विकास खण्डों में अब तक हुई बारिश के आंकड़े
मंडला में 71.6mm, नैनपुर में 83.2mm, घुघरी में 45.00 mm, निवास में 99.2mm, मवई में 51.0mm, वीजादांडी में 88.3 mm, बिछिया में 63.6mm, मोहगांव में 57.4 mm, इन सभी विकास खण्डों में अभी तक कि वर्षा रिकार्ड की गई साथ ही अभी को सुरक्षित रहने की आवश्कता है।
राहुल गांधी सरकार तक पहुंचाएंगे स्टूडेंट्स की आवाज, शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन

No comments:
Post a Comment