BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारिश का कहर- पाल्हरी पंचायत के बंधी ग्राम में दर्जनों परिवार बेघर मक्का की फसल को भारी नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 31, 2020

बारिश का कहर- पाल्हरी पंचायत के बंधी ग्राम में दर्जनों परिवार बेघर मक्का की फसल को भारी नुकसान


रेवांचल टाइम्स -चौरई छिंदवाड़ा मुख्यालय से 27 किलोमीटर समीप  ग्राम पंचायत पाल्हरी के ग्राम बंधी में 24 घंटे की मुसलाधार बारिश ने जमकर कहर मचाया है. यहां पर पेंच नदी के समीप स्थित 30-35 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके है जबकि नदी से 200 मीटर की दूरी तक के घरों में जलभराव हो गया है. जिसके चलते करीब 3 दर्जन परिवार बेघर हो चुके है. इन परिवारों को पंचायत की तरफ से स्कूल परिसर में अस्थाई शिविर लगाकर पनाह दी गई है. सरपंच ओमप्रकाश तथा पंचगण एवं ग्रामीणों की मदद से प्रभावित परिवारों को भोजन तथा दैनिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है.रविवार को  जिला कलेक्टर सौरभ सुमन ,एस पी बिबेक अग्रवाल,अनुविभागीय अधिकारी सी पी पटेल व तहसीलदार राय सिह कुशराम, तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह जिला पंचायत छिंदवाड़ा व सी ई ओ श्री थेपे चौरई ने इस गांव का दौरा किया है. इन्होनें सचिव तथा रोजगार   सहायक,पटवारी ,को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पालतू पशुओं को नदी का बहाव वहा चुका है अभी जलस्तर कम होने के लिए कुछ समय लग सकता है. प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास ओढ़ने-बिछाने के कपड़े नहीं है जरूरत का सामान बच्चों के कापी-पुस्तक और अन्य दस्तावेज पानी में बह गये है या फिर नष्ट हो चुके है.
         गौरतलब हो कि शुक्रवार की रात को बारिश के बाद नदी के समीप स्थित मकानों में काफी लोग फंस गये थे. जिन्हें ग्रामीणों की मदद से काफी मुश्किल से निकाला गया. . पेच नदी के उफान पर होने से एक दर्जन से भी अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन प्रभावित हुआ है. जानकारी अनुसार बारिश से बंधी ग्राम के लगभग 35 मकान बर्बाद हो चुके है. यह लोग रो-रो कर अपनी व्यथा सुना रहे है. इन ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अतिशीघ्र दिलाने की मांग की है. इसके अलावा इस गांव में मक्का की खेती पूरी तरह से तबाह हो चुकी है.
           अनुविभागीय अधिकारी सी पी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि   ग्राम बंधी में 30- 35 मकान बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए है. बारिश की वजह से प्रभावित लोगों के लिए पंचायत भवन  तथा गांव  में सहायता शिविर लगाए गये है जिनमें प्रशासन स्थानीय पंचायत एवं जागरूकजनों के सहयोग से रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है. उन्होनें कच्चे मकान में निवास करने वाले लोगों से अपील की है कि वह तेज बारिश में अपने घरों में ना रहे. उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की टीम जो प्रभावित स्थानों  की स्थिती का जायजा ले रहे है. इस विपदा की घड़ी में प्रशासन हर सम्भव प्रयास करेगा।इसके अलावा पटवारी गांव में सर्वे कर क्षति की जानकारी एकत्रित कर रहे है उन्होनें कहा कि प्रभावित लोगों को आरबीसी 6/4 के तहत उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा. 3-4 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी. उधर, कलेक्टर सौरभ सुमन ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में अतिवृष्टि से मकानों को हुई क्षति का तेजी से आकलन करें और आरबीसी 6-4 के प्रकरण तैयार कर पीड़ित व्यक्ति को शासन के नियमों के अनुसार राहत राशि प्रदान करें. अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी व्यक्ति सर्वे से छूटना नहीं चाहिए।

No comments:

Post a Comment