BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल की ट्राईबल मिनिस्टर से मुलाकात एसोसिएशन के संरक्षक बनने की पेशकश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 8, 2020

एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल की ट्राईबल मिनिस्टर से मुलाकात एसोसिएशन के संरक्षक बनने की पेशकश



 रेवांचल टाइम्स -ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर के मार्गदर्शन में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिनिस्टर सुश्री मीना सिंह से शहपुरा प्रवास के दौरान रेस्ट हाउस में मुलाकात की। एसोसिएशन की परंपरा के अनुसार प्रतिनिधि मंडल के शिक्षकों ने कॉपी-पेन भेंटकर मंत्री महोदया का स्वागत किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रांतीय बी एल साहू, सह-कोषाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, तहसील सचिव राधेश्याम पाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजकुमार पाल आदि शिक्षकों ने एसोसिएशन के वॉयलाज एवं गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए मंत्री महोदया को बताया कि एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से विद्यालय गोद लेने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने, कोरोनावायरस में लॉकडाउन के दौरान संक्रमण से बचने के लिए अपने स्वयं के व्यय पर जागरूकता रथ चलाने, निःशुल्क मास्क एवं सेनीटाइजर बांटने, गरीब जरूरतमंदों को खाद्य एवं किराना सामग्री वितरण करने तथा ट्रायबल क्षेत्र के छात्रों एवं शिक्षकों के हित में विभिन्न कार्य करने की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के बॉयलाज के अनुसार मंत्री महोदया से एसोसिएशन का संरक्षक बनने की पेशकश की, जिसे मंत्री महोदया ने सहर्ष स्वीकार करते हुए पर्सनल सचिव से मिलकर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष एवं मंत्री महोदय की मुलाकात की तिथि सुनिश्चित करने को कहा। आदिम जाति कल्याण मंत्री का एसोसिएशन के लिए संरक्षक पद स्वीकार करने पर एसोसिएशन के मनीष पवार मुकेश पाटीदार श्री शिरीन कुरैशी हेमेंद्र मालवीय अरुण कुशवाहा सुरेश यादव संजीव सोनी विजय उपाध्याय प्रीति रुपेश कमलेश शर्मा सुशील नागेश्वर त्रिवेणी सोनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है



मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति पहली बार 100 अरब डॉलर के पार, मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्‍यक्ति

No comments:

Post a Comment