BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रुप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 8, 2020

अवैध रुप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही

 मण्डला और महाराजपुर क्षेत्र से 01 मिनी ट्रक और 06 ट्रेक्टरों को किया जप्त
      मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाहियां की जा रही हैं । पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिलें के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों तथा थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.08.2020 को पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में मण्डला पुलिस द्वारा मण्डला शहर एवं उपनगर महाराजपुर में अवैध रेत माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई । अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मण्डला श्री ए.व्ही. सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मण्डला पुलिस द्वारा थाना महाराजपुर क्षेत्र में रात्री के दौरान अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को पकडने के लिये पौड़ी तिराहा पर चेकपोस्ट लगाकर चेकिंग की गई । पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 04 ट्रेक्टरों, दो बिना नंबर के पावर ट्रेक कंपनी के ट्रेक्टर, ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 6884, तथा ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 7637, को रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया । पुलिस द्वारा चारों ट्रेक्टरों के चालकों से रेत परिवहन के संबंध में किसी प्रकार की अनुमति अथवा दस्तावेज के संबंध में पूछने पर किसी के द्वारा भी कोई अनुमति या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये जिस पर उक्त चारों ट्रेक्टरों को अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर पुलिस द्वारा ट्रेक्टरों को मौके पर जप्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिये थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है । इसी दौरान महाराजपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा एक मिनी ट्रक टाटा 709 क्र. एमपी 51 जी 1052 को भी रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया । उक्त मिनी ट्रक के चालक मनोज पिता मानक लाल सोयाम द्वारा भी मौके पर रेत परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने के कारण पुलिस द्वारा अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर मिनी ट्रक को जप्त कर थाना महाराजपुर में खड़ा करवाया गया है ।
इसी प्रकार थाना मंडला क्षेत्रांतर्गत प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में मण्डला पुलिस द्वारा रात्री गश्त के दौरान 02 ट्रेक्टरों, ट्रैक्टर क्र. एमपी 51 एए 7256 तथा ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 जी 0633, को भी रेत परिवहन करते हुए पकडा गया । पुलिस द्वारा दोनो ट्रेक्टरों के चालकों से उनके द्वारा किये जा रहे रेत परिवहन के संबंध में किसी प्रकार की अनुज्ञप्ति या वैध दस्तावेज होने के संबंध में पुछताछ करने पर चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये । पुलिस द्वारा अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे दोनों ट्रेक्टर को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना कोतवाली मण्डला में खड़ा किया गया है।  मण्डला पुलिस द्वारा रात के समय चोरी छुपे अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे उक्त 06 ट्रेक्टरों और 01 मिनी ट्रक को जप्त कर वाहनों और उनके मालिकों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



ओडिशा में 3.8 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके

No comments:

Post a Comment