रेवांचल टाइम्स नैनपुर - जिले में हो रही लगातार बारिश अब थमने का नाम नहीं ले रही है मौसम विभाग ने भी अलर्ट किया है कि बारिश अभी और हो सकती है जिले की हर छोटी बड़ी नदी अब अपने रुबाब पर नजर आ रही है और नदियों में बड़े जलस्तर से आवागमन भी प्रभावित हो गया है वाहनों के पहिये भी नदियों का पानी उतरने के इंतजार में थमे हुए है बाढ़ में फसे दूसरे शहरों के लोग अब केवल पानी कम होने का इंतजार कर रहे है वही लोगो का कहना है कि हम दो दिनों से नगर में फसे हुए है क्योंकि थावर नदी का पानी अभी उतरने का नाम नही ले रहा है वही नैनपुर में थावर नदी जो दो जिले की सीमाओं को जोड़ता है वही नदी का पुल की ऊँचाई भी बहुत कम है और पुराना पुल भी अब जर्जर स्थिति में है जो लगता है कि बाढ़ से ओर भी क्षतिग्रत हो जावेगा ऐसा लोगो का कहना है वही पिंडरई बीजेगाव डेम के भी 5 गेट बढ़ते जल स्तर की वजह से खोल दिये गए है जिससे थावर नदी का पानी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है वही हो रही बारिश और खुले डेम के गेट को देख तो यही लगता है कि आज भी थावर नदी का पानी कम नही होगा थावर नदी के पास सैकड़ो की संख्या में दूसरे जिले जाने वाले वाहन व वाहनों में जा रहे लोग फसे हुए है जो बहुत ही परेशान नजर आ रहे है नगर पालिका प्रसाशन द्वारा भी अपने कर्मचारियों को नदी के पास तैनात किया गया है जिससे नदी के पास कोई भी व्यक्ति ना जाये नैनपुर पुलिस के जवान भी गिरते पानी मे अपनी लोगो की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करते नजर आ रहे है नदी से लगे सभी वार्डो को बढ़ते नदी के पानी को देखते हुए सतर्क कर दिया गया है कि आवश्यक सामग्री व घर की चीजों को संभाल कर सुरक्षित स्थान पर रखे और आप भी बढ़ते बाढ़ के पानी से सतर्क रहें
कोरोना: मधुमेह के मरीजों को संक्रमण का ज्यादा खतरा, नए शोध में खुलासा


No comments:
Post a Comment