रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा - अखिल भारतीय ओबीसी महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अखिल भारतीय ओबीसी महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक बंदेवार की मुख्य उपस्थिति पर पिछड़ा वर्ग समाज के गौरव मसीहा बी पी मंडल जी की जयंती के उपलक्ष पर वृद्ध आश्रम पर पहुंचकर फल वितरण का किया गया श्री बंदेवार ने कहा कि बीपी मंडल जी ओबीसी समाज के गौरव थे उन्होंने भारत की 65% आबादी वाली समाज ओबीसी समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य तथा उनके लिए सम्भावनाओं के द्वार खोलने वाले मंडल कमीशन के चेयरमैन महामना बी पी मंडल साहब, जिन्होंने पूरे देश मे घूम घूमकर पिछड़ी जातियों को चिन्हित किया तथा उनके उत्थान के लिए संस्तुतियों को प्रस्तुत किया था आज के दिन ओबीसी समाज के संगठन संकल्प भी किया उंनके सिद्धांतों पर चलने का और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल सूर्यवंशी विधानसभा अध्यक्ष,अमन मालवीय जिला मीडिया प्रभारी, शिव मालवी, मुकेश साहू,संदीप साहू ,अजय सूर्यवंशी ,नितेश कुमरे ,दुर्गेश टाडेकर सहित अन्य पदाधिकारी समलित रहे आभार ओबीसी महासभा छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल कहार द्वारा माना गया ।
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment