BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिलें में मिले 6 नए पॉजिटिव, वही 9 ने जीती कोरोना से जंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 26, 2020

जिलें में मिले 6 नए पॉजिटिव, वही 9 ने जीती कोरोना से जंग



रेवांचल टाइम्स सिवनी:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमे कान्हीवाड़ा का 48 वर्षीय पुरुष, करकोटी का 28 वर्षीय पुरुष तथा भोमा की 28 वर्षीय महिला के साथ ही कुरई विकासखण्ड के ग्राम बेलपेठ के 18 एवं 30 वर्षीय पुरुष एवं सिवनी नगरीय क्षेत्र मंगलीपेठ की 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।
वही विगत दिवस 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुँचे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 9016 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 211 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 140 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 67 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment