रेवांचल टाइम्स सिवनी:- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सिवनी नगर का भ्रमण कर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले, स्वयं बिना मास्क लगाये तथा बिना मास्क लगाये ग्राहकों से लेन देन करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील
आज दिनांक 19/08/2020 - सिवनी नगरीय क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या दिन प्रतिदन बढती जा रही है ।
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले, स्वयं बिना मास्क लगाये तथा बिना मास्क लगाये ग्राहकों से लेन देन करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील करायी गयी ।
नागरिकों से अपील है कि अपने घरों पर रहें, बिना आवश्ययक कार्य के घर से बाहर न निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मुंह पर मास्क या गमछा अवश्य लगायें ।
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सहयोग प्रदान करें एवं अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचें ।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment