BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भोंगखेड़ा में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो की मौत, एक गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 16, 2020

भोंगखेड़ा में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो की मौत, एक गंभीर


 रेवांचल टाइम्स सिवनी-  बंडोल थाना अंतर्गत ग्राम भोगाखेडा में जैन वेयर हाउस के समीप शनिवार दोपहर लगभग 1.00 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने शनिवार की शाम को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 01 बजे खंडवा से जबलपुर की ओर जा रही कार क्रमांक एम.पी.09 6839 ग्राम भोगाखेंडा के पास जैन वेयर हाउस के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार जयंत पिता चंदूलाल कानूनगो (35), इंदर पिता मेहताब (40) दोनों निवासी खंडवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं एक अन्य कार सवार इरशाद पिता इब्राहिम निवासी खंडवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: आखिर कौन था बिकरू नरसंहार का प्रमुख कारण, हुआ खुलासा

No comments:

Post a Comment